

ANURAG TYAGI CLASSES PREPARES YOU FOR 100 % SUCCESS IN BOARDS !
सक्सेस की स्ट्रेटेजी
एसएससी हायर सेकंडरी लेवल एग्जाम 10 और 17 नवंबर को होने हैं। दो घंटे का पेपर सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक होगा। 200 मार्क्स के पेपर में 50-50 मार्क्स के चार सेक्शंस हैं - जनरल इंटेलिजेंस, इंग्लिश लैंग्वेज, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड ऐंड जनरल अवेयरनेस।
सिलेबस बडा, क्वैश्चंस कम
जनरल इंटेलिजेंस के तहत रिलेशनशिप कॉन्सेप्ट, इक्वैलिटी और डिफरेंस, प्रॉब्लम सॉल्यूशन, इवैल्यूएशन, डिसीजन मेकिंग, वर्बल व कोडिंग और डिकोडिंग, सेंटेंस कंक्लूजन जैसे नॉन-वर्बल टाइप के क्वैश्चंस में आप स्कोर कर सकते हैं। जनरल अवेयरनेस में करेंट इंवेट के साथ भारत और इसके पडोसी देशों के खेल, हिस्ट्री, कल्चर, ज्योग्राफी, पॉलिटिक्स, साइंटिफिक रिसर्च, भारतीय संविधान के नॉॅलेज का टेस्ट अहम है। इंग्लिश लैंग्वेज सेक्शन में वोकैबुलरी और कॉम्प्रिहेंशन के क्वैश्चंस ज्यादा होंगे, जिनमें आप स्कोर कर सकते हैं। वहीं, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड में बाकी सेक्शंस के अलावा ट्रिग्नोमेट्री और ज्योमेट्री के क्वैश्चन्स की खास प्रैक्टिस करनी होगी।
अलग स्ट्रेटेजी जरूरी
किसी भी एग्जाम में आप तभी सक्सेस हो सकते हैं, जब आप एक सॉलिड स्ट्रेटेजी बना कर प्रिपरेशन के दौरान उस पर फॉलो करते हैं। जनरल इंटेलिजेंस और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड में इंग्लिश और जनरल अवेयरनेसके मुकाबले ज्यादा टाइम लगता है। इसलिए इंग्लिश और जनरल अवेयरनेस में कम समय दें और बाकी के लिए ज्यादा, इसका फायदा यह होगा कि आप फिक्स टाइम लिमिट में मैक्सिमम क्वैश्चंस को सॉल्व करने में सक्सेस हो सकते हैं।
सेल्फ स्टडी इंपॉर्र्टेट
इन दिनों सेल्फ स्टडी ज्यादा इम्पॉर्र्टेट है। किसी ग्रुप स्टडी की जरूरत नहीं है। बस आप प्रिवियस ईयर्स के क्वैश्चन पेपर्स सॉल्व करें। इसका सही तरीका यह होगा कि रीजनिंग और क्वांट में 45 से 50 स्कोर का टारगेट रखें, यह आसान भी है। बस आपको क्वैश्चन का पैटर्न पता होना चाहिए।
टाइम मैनेजमेंट
ऑब्जेक्टिव टाइप के क्वैश्चंस में टाइम मैनेजमेंट अहम होता है। यह एक दिन में पॉसिबल नहीं है। यह तभी हो सकता है, जब आप इसकी प्रैक्टिस करते हैं। आपके लिए बेहतर होगा कि फिक्स टाइम लिमिट में क्वैश्चंस सॉल्व करने की प्रैक्टिस करें। प्रैक्टिस करने से एग्जाम में आपको आसानी होगी।
रेगुलर पढें करेंट अफेयर्स
अक्सर देखा जाता है कि स्टूडेंट्स करेंट अफेयर्स की प्रिपरेशन एग्जाम के कुछ दिनों पहले करते हैं। इस तरह की स्ट्रेटेजी ठीक नहीं होती है। सफल होने के लिए जरूरी है कि आप कम से कम एक घंटा करेंट अफेयर्स को रेगुलर दें। जनवरी से सितंबर तक की नेशनल, इंटरनेशनल, इकोनॉमिकल, स्पोर्ट्स, अवार्ड्स, फेमस पर्सनैलिटीज, प्लेसेज, डेट्स याद रखना होगा।?इसके लिए अच्छा होगा कि डेली नोट्स बनाएं, जिसे एग्जाम नजदीक आने पर बस रिवीजन करना हो, लेकिन फिलहाल करिंट अफेयर्स की किसी बुक से रिवीजन करें।
सक्सेस टिप्स
-अपने वीक प्वाइंट्स और स्ट्रेंथ को समझें।
-इसी के हिसाब से अपनी स्ट्रेटेजी प्लान करें।
-अपनी कैपिबिलिटी के हिसाब से ही सब्जेक्ट्स पर फोकस करें।
-अगर आप मैथ्स में वीक हैं, तो मैथ्स पर ज्यादा फोकस करना होगा।
-रीजनिंग वाले क्वैश्चन जरूर सॉल्व करें। -जीएस के लिए रेगुलर पढते रहें।
-सबसे पहले उन्हीं क्वैश्चंस को सॉल्व करें, जिन पर अच्छी पकड हो।
-किसी एक क्वैश्चन पर ज्यादा देर तक न उलझें।
-एक ही दिन ज्यादा स्टडी की बजाय थोडा- थोडा रेगुलर पढें।
-पिछले साल के क्वैश्चन पेपर्स की ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस करें।
निगेटिव मार्रि्कग से बचें
एसएससी हायर सेकंडरी लेवल एग्जाम में सबसे जरूरी है स्ट्रेटेजी। इसमें 0.25 की निगेटिव मार्रि्कग है। रीजनिंग और क्वांटिटेटिव में ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस करके कमांड बनाएं और पहले वही सेक्शन सॉल्व करें, जिस पर कमांड हो।